Menu
blogid : 12778 postid : 636810

**आओ एक दीप जलाएं…!

Ajay Kumar Chaudhary Blog
Ajay Kumar Chaudhary Blog
  • 15 Posts
  • 8 Comments

चलो एक दीप जलाएं…!

चलो एक दीप जलाएं..!
निराशा के इस काल खण्ड में
आशा की कुछ आस जगाएं
चलो एक दीप जलाएं..!

करें आलोकित अंतस को
ह्रदय नेह से भर डालें
रोशन करें चिराग दिलों में
मन का अंधियारा हर डालें
ज्ञान की अब कुछ प्यास जगाएं
चलो एक दीप जलाएं..!

हों प्रयास अगर हमारे सच्चे
तब ही तो यह तमस छंटे
संशय सब छोडो प्रिय तो
सत्य दिखे, और कष्ट कटे
दीप लड़ी की खिली ज्योति से काली रात भगाएं
चलो एक दीप जलाएं..!

चलो एक दीप जलाएं..!
निराशा के इस घन तिमिर में
आशा की कुछ आस जगाएं
चलो एक दीप जलाएं..!
©अजय कुमार चौधरी
(Lucknow-India)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply